Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने की ‘मुख्यमंत्री पिंड एकता सम्मान’ की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पहल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, जो गांव सर्वसम्मति से अपनी पंचायत और सरपंच का चुनाव करेंगे, उन्हें उनके गांव के विकास के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सीएम ने इस पहल को ‘मुख्यमंत्री पिंड एकता सम्मान’ का नाम दिया है।

यह भी पढ़े :- पत्रकार Ravi Gill आत्महत्या मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने खत्म किया धरना

एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ”आज मैंने गांवों को और तेजी से विकास की ओर ले जाने के आदेश जारी किए हैं। जैसा कि मैंने कहा था कि जो गांव सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत और सरपंच का चुनाव करेगा, उस पंचायत को ‘मुख्यमंत्री ग्राम एकता सम्मान’ के तहत 5 लाख की राशि दी जाएगी।” मुझे उम्मीद है कि अधिक से अधिक गांव हमारे इस फैसले को लागू करेंगे और किसी राजनीतिक दल कि बजाय गांव के सरपंच को चुनेंगे और गांवों को विकास की ओर ले जाएंगे।”

Exit mobile version