Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann का ऐलान, 27 जनवरी को 400 और ‘आम आदमी क्लीनिक’ लोगों को सर्मिपत करेगी पंजाब सरकार

January 15, 2023

CM Mann का ऐलान, 27 जनवरी को 400 और ‘आम आदमी क्लीनिक’ लोगों को सर्मिपत करेगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार 27 जनवरी को 400 से अधिक नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ लोगों को सर्मिपत करेगी, जिससे राज्य में उनकी संख्या बढक़र 500 हो जाएगी।

अमृतसर में होने वाले इस कार्यक्रम संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मान ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए ऐसे 100 क्लीनिक सर्मिपत किए गए थे। उन्होंने कहा कि ये क्लिनिक लोगों को 41 स्वास्थ्य पैकेज और लगभग 100 क्लीनिकल परीक्षण सेवाएं नि?शुल्क प्रदान कर रहे हैं।

मान के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि भारत सरकार ने भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार की इस ‘‘अग्रणी’’ पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अब 400 से अधिक ‘आम आदमी क्लीनिक’ खुलने के साथ ही पंजाब ऐसे 500 क्लीनिक खोलकर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिखेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें