Site icon Dainik Savera Times

CM Mann का बड़ा ऐलान, Amritsar में बनेगा सेलिब्रेशन पॉइंट

चंडीगढ़ : पंजाब के इतिहास में पहली बार टूरिज्म शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा, कि यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है और न ही यह चुनाव से संबंधित है। यह पंजाब के दिल से संबंधित है, यह पंजाब की धरती से संबंधित है। जब हमारी सरकार पंजाब में बनी तभी से हमारा मकसद था कि पंजाब के टूरिज्म को देश विदेश में पहुचाया जाये। क्योंकि पूर्व की सरकारों ने इसके बारे में सोचा ही नहीं।

हिमाचल के अहम टूरिस्ट प्लेस पर जाना हो तो पंजाब से होकर जाना पड़ता है। हिमाचल में धार्मिक स्थलों पर जाना हो तो पंजाब से होकर जाना पड़ता है। पंजाब में सरसों के खेतों के इलावा भी बहुत कुछ है। पंजाब का ऐसा कोई गांव नही जहां शहीद का बूत ना हो शहीद के नाम पर स्कूल ना हो। पंजाबी जहां जाते है वहां अपना नाम बना लेते है। सीएम मान ने कहा कि वर्ल्ड बैंक का हेड भी एक पंजाबी है।

करतार सिंह सराभा 300 एकड़ के मालिक थे लेकिन उन्होंने देश के लिये शहादत दी। कही भी जंग हो या कोई आपदा आई हो वहां पंजाबी लोगों की मदद करने सबसे पहले पहुंच जाता है। इंडिया नाम को लेकर भगवंत मान ने इशारों-इशारों में भाजपा पर साधा निशाना। एमबीबीएस करने अब बच्चों को विदेश नहीं जाना पड़ेगा हम यही उन्हें सस्ती बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवायेंगे। हम यूपीएससी के ट्रेनिंग सेंटर खोल रहे है। 50840 करोड़ की इन्वेस्टमेंट पंजाब में आ चुकी है।

टाटा, सनातन, जिंदल स्टील, फ़र्बीओ, टैफे हिंदुस्तान लिवर ये कम्पनीयां पंजाब में आ रही है। पंजाब में हर चीज़ का बीज उग जाता है सिर्फ नफरत का बीज यहां नहीं उगता। कुछ नेताओं ने लकीरें खींच दी कुछ धर्म के ठेकेदारों ने। गुलदस्ता अलग अलग रंगों के साथ खूबसूरत लगता है। कपिल शर्मा को लेकर सीएम ने कहा कपिल शर्मा भी इंडस्ट्रीलिस्ट है क्योकि जबतक कपिल कॉमेडी में नहीं आया तो कॉमेडी इंडस्ट्री नहीं थे लेकिन कपिल के आने के बाद कॉमेडी इंडस्ट्री बन गई है। अमृतसर साहिब में सेलिब्रेशन पॉइंट लेकर आ रहे है। ये सरकार का नया प्रोजेक्ट होगा। 25000 से लेकर 10 लाख तक के रेजॉर्ट वहां होंगे। कोई भी खुशी मनानी है आप वहां जा सकते हो।

Exit mobile version