Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने PWD विभाग में आज 188 JEs को बांटे नियुक्ति पत्र, मंत्री हरभजन सिंह ETO भी रहे मौजूद

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोक निर्माण विभाग में 188 जेई को नियुक्ति पत्र बांटे। इसके साथ ही उन्होंने सभी को सरकारी परिवार में शामिल होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा, युवाओं को रोजगार देना मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग में आज 188 जेई को नियुक्ति पत्र बांटे गए। सरकारी परिवार में शामिल होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं। भर्ती प्रक्रिया आगे भी भविष्य में जारी रहेगी। युवाओं को रोजगार देने के लिए युवाओं की अपनी सरकार प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version