Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने बटाला-कादियां रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर किया दुःख व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बटाला-कादियां रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। इस भयानक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पहले ही जिला प्रशासन को सभी घायलों का मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

Exit mobile version