Site icon Dainik Savera Times

Breaking: ट्रैक्टर पर स्टंट करते युवक की मौत के बाद पंजाब सरकार सख्त, उठाया ये बड़ा कदम

चंडीगढ़ : पंजाब के गुरदासपुर में बीते दिन एक खेल मेले के दौरान ट्रैक्टर पर स्टंट दिखते समय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सीएम मान ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ”प्यारे पंजाबियों ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है। इसे मौत का दूत मत बनाओ। पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

आपको बता दें कि 29 वर्षीय सुखमनदीप सिंह की शनिवार को फतेहगढ़ चूड़ियां निर्वाचन क्षेत्र के सरचूर गांव में मौत हो गई। सुखमनदीप सिंह एक टायर पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वाहन पर चढ़ने के प्रयास में उसका पैर कीचड़ में फंस गया और वह गिर गया। इसके बाद वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचल गया। इस वजह से युवक की मौत हो गई।

Exit mobile version