Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मान ने संगरूर लोकसभा सीट को लेकर की बैठक, हलके के सभी विधायक हुए शामिल

April 3, 2024

CM मान ने संगरूर लोकसभा सीट को लेकर की बैठक, हलके के सभी विधायक हुए शामिल

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा सीट को लेकर बैठक की। इस बैठक में संगरूर हलके के सभी विधायक मौजूद रहे।

इसी के साथ ही वहीं संगरूर से उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से फीडबैक लिया और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी से सरकार के जनहितैषी फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।

मीटिंग के बाद मीत हेयर एवं हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हम विकास का एजेंडा लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं। जनता भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए कामों को देखकर आम आदमी पार्टी को वोट डालेगी हरपाल सिंह सीमा ने कहा कि भाजपा ने जो पंजाब के साथ किया है।

पंजाब के लोग भी भाजपा को खास करके फोकस करके बैठे हैं और अपनी वोट के माध्यम से इस बार जनता भाजपा को कड़ा जवाब देंगे दल बदल करने वालों पर हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान लोगों के साथ दगा करने वालों को कभी लोग माफ नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें