Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में ‘सरकार तुहाड़े द्वार’ याेजना के तहत CM Mann सुन रहे लाेगाें की समस्याएं

जालंधर:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर में रहेंगे और 14-15 अगस्त को “सरकार तुहाड़े द्वार” कैंप का आयोजन करेंगे। इसी योजना के तहत सीएम मान ने आज जनता की शिकायतें सुनी। यह कार्यक्रम सीएम मान के जालंधर आवास पर चल रहा हैं। लाेग अपनी समस्याएं सीएम मान काे बता रहे हैं और उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा हैं।

बता दें, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम मान गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सीएम मान के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

https://fb.watch/tYcjaJ8Hov/

दो दिन जालंधर में रहने का किया था वादा:

सीएम ने जनता से वादा किया था कि उपचुनाव के दौरान वे उनकी सभी शिकायतें सुनेंगे। जालंधर के लोगों से वादा किया था कि वे दो दिन यहां कैंप करेंगे। हाल ही में 24 जुलाई को सीएम मान ने जालंधर में दो दिन के कैंप में जनता की सभी समस्याएं सुनी थीं। अब फिर से सीएम जनता की समस्याएं सुनने जालंधर आए हैं।

Exit mobile version