समाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र समाना के गांव फतेह माजरी में 12.5 करोड़ रुपए की लागत से 9 एकड़ भूमि पर बनने वाले अत्याधुनिक स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह रखड़ा ने समाना क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करतार विला रखड़ा में मुख्यमंत्री के समक्ष समाना के सर्वांगीण विकास के लिए रखी गई प्रमुख मांगों में आधुनिक स्टेडियम भी शामिल था।
मुख्यमंत्री ने मात्र 40 दिनों के भीतर इस मांग को मंजूरी देकर समाना के लोगों का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने संबोधन में कहा कि फतेह माजरी में बनने वाला यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए खेल सबसे प्रभावी माध्यम हैं, इसलिए युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत परिवारों के घरेलू बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। राज्य में 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है तथा 1 जुलाई से ‘मां-बहन सम्मान योजना’ के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1000 से 1500 रुपये की राशि भेजी जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...