Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन में चुनाव प्रचार के दौरान CM मान का बड़ा ऐलान, अगले बजट में महिलाओं को देंगे 1000 रुपये

November 4, 2025

तरनतारन में चुनाव प्रचार के दौरान CM मान का बड़ा ऐलान, अगले बजट में महिलाओं को देंगे 1000 रुपये

तरनतारन: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन में एक चुनावी रोड शो के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले बजट में हम महिलाओं को 1,000 रुपये देंगे। हमने कहा था कि हम अपने वादे पाँच साल के अंदर पूरे करेंगे। हम ऐसा करके दिखाएँगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री मान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के प्रचार के लिए तरनतारन में थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बिजली के बिल माफ किए गए हैं और बच्चों की स्कूल फीस बच रही है। 5,000 रुपये की बचत हो रही है। इसके साथ ही युवाओं को रोज़गार भी दिया गया है।

मान ने कहा कि पंजाब को चलाना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमें तय करना है कि किसे क्या देना है और किस आधार पर देना है। हमने माताओं-बहनों को 1,000 रुपये देने का वादा किया था। अगले बजट में हम महिलाओं को 1,000 रुपये देंगे। हमने कहा था कि हम अपने वादे पाँच साल के अंदर पूरे करेंगे। हम ऐसा करके दिखाएँगे।

ये भी पढ़ें- वेस्ट एशिया तनाव के बीच राहत भरी खबर, दुबई से 149 यात्रियों को लेकर Air India की फ्लाइट दिल्ली पहुंची

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें