Site icon Dainik Savera Times

CM मान को आज फोर्टिस अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, सभी टेस्ट आए पॉजिटिव

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती सीएम मान की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में किए गए सभी मेडिकल टेस्ट सामान्य पाए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

5 सितंबर को हुए थे भर्ती

मुख्यमंत्री मान को 5 सितंबर को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थी। अब डॉक्टरों का कहना है कि सीएम पूरी तरह से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं और किसी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है।

गवर्नर कटारिया पहुंचे अस्पताल

हाल ही में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री का हालचाल जाना। राज्यपाल ने बताया कि सीएम भगवंत मान की तबीयत में काफी सुधार है और डॉक्टरों से बातचीत के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि वह शीघ्र ही घर लौट सकते हैं।

ये भी पढ़े- मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित 

Exit mobile version