Site icon Dainik Savera Times

स्थानीय निकाय विभाग के साथ CM Mann की बैठक, शहरों के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ : स्थानीय निकाय विभाग के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की बैठक हुई। इस दौरान स्मार्ट सिटी योजना के तहत परियोजनाओं की समीक्षा की गई और शहरों के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम मान ने कहा कि हम शहरों के बुनियादी विकास पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य शहर के गरीब लोगों तक सीवेज, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम पंजाब के शहरों में और बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं।

Exit mobile version