
अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम युद्ध नशे के विरु द्ध को उसे समय एक बड़ा झटका लगा है जब सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर के मजीठा इलाके के कई गावों में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग अस्पताल में दाखिल है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान व कई नेता और अधिकारी अमृतसर देहाती के गांव में पहुंचे। उन्हों ने पीड़ित परिवारों से दु:ख साझा किया। शराब त्रसदी में मेजर सिंह उर्फ मोटू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव मरडी कला, परमजीत सिंह उर्फ पन्ना पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव मराडी कला,बलबीर सिंह उर्फ वीर पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव भगाली कला, सोनू निवासी गांव बंगाली कला, रोमी निवासी गांव भगाली कला, लाला निवासी गांव भगाली कला, अमानत मसीह निवासी गांव थरिएवाल, जोगिंदर सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी गांव थरिए वाल इकबाल सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव भगाली कला, जुगनू पुत्र किशन निवासी गांव पातालपुरी, रोमी पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव पातालपुरी ,अमरपाल सिंह निवासी गांव तलवंडी खुमन ,तस्वीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव भगाली कला, सरबजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव भगाली कला, राजा पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव थरिएवाल के अलावा कुछ अन्य लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की वो पवित्र गुफा, जहां आज भी परिवार संग विराजे हैं महादेव
मेष: दिन शुभ रहेगा...