Site icon Dainik Savera Times

जम्मू आतंकी हमले में शहीद मोगा के जवान कुलवंत सिंह के परिवार से मिले CM Mann, 1 करोड़ का चेक किया भेंट

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जम्मू के पुंछ जिले में 6 दिन पहले हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पंजाब के जवानों के परिवारों से मुलाकात की। वहीं आज सीएम मान मोगा पहुंचे जहां उन्होंने शहीद जवान कुलवंत सिंह के परिवार से मुलाकात की और दुःख सांझा किया। इस दौरान उन्होंने वित्तीय सहायता के रूप में 1 करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। इसके साथ ही भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शहीद कुलवंत सिंह के पिता भी कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।

Exit mobile version