Dainik Savera Times

CM Mann ने शहीद परविंदर सिंह के परिवार से मिल किया दुख सांझा, सौंपा 1 करोड का चेक

संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगरूर के छाजली गांव के शहीद परविंदर सिंह के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया और एक करोड रुपए की सहायता राशि सौंपा। उन्होंने कहा कि शहीद के नाम पर गांव में एक स्टैचू लगेगा दूसरा अगर आर्मी की ओर से उनकी पत्नी को कोई नौकरी मिलती है तो ठीक नहीं तो पंजाब सरकार उसको नौकरी देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम शहीद के परिवार को नहीं संभाले तो कल को कोई फौज में नहीं जाएगा। हम शहीद परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मानसा जिले के शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह के बारे में कहा कि जब देश की सेवा में कोई नौकरी करता है तो उसको बराबर का सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके परिवार को मिलने जा रहा हूं। सरकारों को भी चाहिए की सभी को एक जैसा सम्मान मिले।

शहीद परविंदर सिंह के पिता ने कहा कि आज मुख्यमंत्री उनके घर आए थे उन्होंने हमें एक करोड रुपए की सहायता राशि दी। हमने गांव में एक स्टैचू लगाने की बात कही थी उसको उन्होंने मंजूर कर लिया है और परविंदर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भरोसा दिया है।

 

Exit mobile version