चंडीगढ़ : मोगा नगर निगम की नई टीम विशेष तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने पहुंची। इस दौरान भारी बहुमत से मेयर का चुनाव जीती मोगा टीम को सीएम मान ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर मेयर का चुनाव जितने वाले बलजीत सिंह चन्नी और पार्षद साहबान से कहा कि वह मोगा शहर और उसके निवासियों के लिए दिन-रात काम करें और सरकार हमेशा आपके साथ रहेगी। उन्होंने शहर की साफ-सफाई एवं विकास कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।
CM Mann ने मोगा नगर निगम की नई टीम से की मुलाकात, सभी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

