Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मान का मिशन रोजगार जारी, पिछले 35 महीनों में 50 हजार से ज्यादा युवाओं को दी नौकरियां

February 20, 2025

CM मान का मिशन रोजगार जारी, पिछले 35 महीनों में 50 हजार से ज्यादा युवाओं को दी नौकरियां

CM Mann Mission Employment: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मिशन रोजगार को जारी रखते हुए बुधवार को 497 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के लगभग 3 सालों के भीतर 50,892 परिवारों के जीवन को रोशन कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा और भाषाएं, ग्रामीण विकास, और विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण विभाग में भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यहां म्यूनिसिपल भवन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक यादगार अवसर है, जब ये युवा पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा इन संबंधित विभागों में शामिल होकर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी भी सरकार ने सत्ता में आने के 35 महीनों के भीतर युवाओं को रिकॉर्ड 50,892 नौकरियां दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरीका से युवाओं को डिपोर्ट करने की घटना हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है और राज्य के युवाओं को बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश जाने के बजाय यहां ही कड़ी मेहनत करनी चाहिए और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए।

एक उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में 51,000 से अधिक युवाओं ने कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता के साथ सरकारी नौकरियां प्राप्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी भी मिसालें हैं, जहां पिछले एक साल के दौरान राज्य में युवाओं को 2 से 3 नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण प्रवास की प्रवृत्ति में कमी आई है क्योंकि जो युवा पहले विदेशों में बस गए थे, वे अब सरकारी नौकरियां प्राप्त करने के लिए लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी एक दंपति कनाडा से सरकारी सेवा में शामिल होने के लिए वापस आया है और इसी तरह एक युवा ने विदेश जाने का विचार छोड़ दिया क्योंकि उसे यहां नौकरी मिल गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें