Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने बारिश से किसानों की खराब हुई फसल की गिरदावरी करवाने के दिए आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के कई इलाकों में तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से किसानों की फसल खराब हो गई है। जिस वजह से पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की अपील की है। वहीं सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को किसानों की खराब हुई फसल की गिरदावरी करवाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पंजाब के कई इलाकों में पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर सता रहा है। जिसके चलते मैंने अधिकारियों को गिरदावरी के आदेश जारी किए हैं। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है और अन्नदाता को कोई नुकसान नहीं होने देगी।

Exit mobile version