Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

शहीद कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के घर पहुंचे CM मान, परिवार के साथ सांझा किया दुःख

मुकेरियां: समाज विरोधी तत्वों का मुकाबला करते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की शहादत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल अमृतपाल सिंह ने मुकेरियाँ में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीदी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पीड़ित परिवार का दुख बांटने की विनम्र सी कोशिश है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले पुलिस मुलाजिमों के परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का पहला फर्ज है। उन्होंने कहा कि सरकार की सैनिक बलों (हथियारबंद बलों, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस बलों) के जवानों के परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के अंतर्गत पीड़ित परिवार की हर मदद की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जाहिर की कि सरकार की तरफ से किया गया यह प्रयास एक तरफ पीड़ित परिवार की मदद करेगा और दूसरी तरफ़ उनका भविष्य सुरक्षित करेगा।

सीएम मान ने इस दौरान एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- शहीद जवान ने ड्यूटी के दौरान अपना कर्तव्य निभाया। अब परिवार का भरण-पोषण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। जिसे हम हर समय निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Exit mobile version