चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने बाढ़ के कारण फसलों के हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि जारी की है। इसकी जानकारी मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने दी। बाढ़ प्रभावित जिलों में फसलों के नुकसान के लिए 186 करोड रुपए की राशि जारी की है। राज्य के 16 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को फंड जारी किए गए हैं। मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि, मान सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए प्रतिबध है।
किसानों को बड़ी राहत, CM Mann ने बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों के लिए मुआवजा राशि की जारी

