Dainik Savera Times

CM Mann ने 2025 के लिए पंजाब सरकार की डायरी और कैलेंडर किया जारी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर वर्ष 2025 के लिए पंजाब सरकार की डायरी और कैलेंडर जारी किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैलेंडर और डायरी का डिजाइन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है तथा कंट्रोलर प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी पंजाब द्वारा प्रकाशित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, पुलिस महानिदेशक गौरव यादव, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क मलविंदर सिंह जग्गी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel: क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? सरकार की प्रतिक्रिया आई सामने

Exit mobile version