चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सभी प्रशासकीय सचिवों के साथ बैठक की जिसमें केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गई। पिछले माह भी यह समीक्षा की गई थी, तब मुख्यमंत्री ने इन स्कीमों के तहत जो पैसे खर्चे जाने थे, उस पर नाराजगी प्रकट की थी क्योंकि बहुत से विभागों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया था।
लेकिन पिछले माह से लेकर अब तक लगभग सभी विभागों ने अच्छा काम किया है और तकरीबन 1,200 करोड़ रुपए के काम इन स्कीमों के तहत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि राज्य का अगला बजट आने से पहले-पहले इन स्कीमों के तहत जो पैसा पंजाब को मिला है, वह सारा खर्च होना चाहिए और इन स्कीमों के तहत जो प्रोजैक्ट शुरू किए गए हैं, उनको जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए। बैठक में सभी प्रशासकीय सचिवों के अलावा दूसरे बड़े अधिकारी भी शामिल हुए।
पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, पंचायत चुनावों सहित मुद्दों पर हो सकते है बड़े फैसले
पंजाब मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में पंचायत चुनाव सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में यह बैठक होने जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बैठक में पंचायत चुनाव कराने को लेकर अहम फैसले की उम्मीद है।
हाईकोर्ट चुनाव को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बनाए हुए है और उधर राज्य निर्वाचन आयोग राज्य सरकार के इशारे का इंतजार कर रहा है। चुनाव से संबंधित वोटर सूचियां तैयार हो चुकी हैं, ऐसे में चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल कोई बड़ा फैसला ले सक ता है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर जेल मेंं बंद कुछ कैदियों की रिहाई की रिवायत को देखते हुए फैसला होना संभव है।

