Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने अनंतनाग में शहीद जवानों के परिजनों से किया दुःख सांझा, 1 करोड़ रुपये का चेक किया भेंट

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनंतनाग में शहीद हुए जवानों के परिजनों से आज उनके घर जा कर मुलाकात की और दुःख सांझा किया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, खरड़ विधानसभा क्षेत्र के सेना के जवान कर्नल मनप्रीत सिंह और समाना विधानसभा क्षेत्र के शहीद प्रदीप सिंह (जो हाल ही में अनंतनाग में शहीद हुए थे) आज शहीद जवानों के परिवारों से उनके घरों पर मुलाकात की और सरकार द्वारा सम्मान के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक दिया। भविष्य में भी हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया। शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह जी और शहीद प्रदीप सिंह जी हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगे।

Exit mobile version