Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रीतपाल सिंह से की बातचीत, बाढ़ राहत में सहयोग के लिए जताया आभार

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को अस्पताल से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रैसिंग के माध्यम से हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रीतपाल सिंह से फोन पर बातचीत कर उन्हें बाढ़ राहत कार्यो में दिए गए बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया। प्रीतपाल सिंह और उनकी टीम ने हाल ही में आई बाढ़ के दौरान राहत कार्यो में सहायता करते हुए 150 से ज्यादा किश्तियां (नावें) तैयार कर प्रशासन को सौंपी थीं। इन किश्तियों का इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए किया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रीतपाल सिंह की समाजसेवा की भावना और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उद्यमी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा, आपका यह योगदान न केवल प्रशासन की मदद करता है बल्कि पंजाब के लोगों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। प्रीतपाल सिंह ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे इसी तरह हर आपदा में सरकार और लोगों के साथ खड़े रहेंगे। गौरतलब है कि हंसपाल ट्रेडर्स लुधियाना स्थित एक प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी है, जो मुख्यत: फाइबरग्लास और प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण में माहिर है।

ये भी पढ़ें:  मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते देशभर में घट रही LPG सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद

Exit mobile version