Site icon Dainik Savera Times

CM मान का बड़ा एक्शन, पूरे पुलिस थाने का तबादला, SHO के खिलाफ जांच के आदेश

CM Bhagwant Mann will visit Jalandhar today

CM Bhagwant Mann will visit Jalandhar today

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा ज़िले में नशीले पदार्थों की रोकथाम में कथित लापरवाही के मद्देनजर सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, एक गांव सरपंच की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने कोट शमीर पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ का तबादला करने का आदेश दिया।

DIG सहित 11 पुलिसकर्मियों का तबादला

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बठिंडा रेंज के DIG हरजीत सिंह ने चौकी इंचार्ज सहित 11 पुलिसकर्मियों का तबादला मानसा ज़िले में कर दिया। इसमें तीन ASI, चार सीनियर कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और तीन होमगार्ड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें…

SHO के खिलाफ विभागीय जांच

इसके अलावा, बठिंडा सदर पुलिस थाने के SHO के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री का यह कदम नशीले पदार्थों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख दर्शाता है।

Exit mobile version