Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ी खबर: CM Mann की बुलाई महाडिबेट में नहीं पहुंचा विपक्ष का कोई लीडर

November 1, 2023

बड़ी खबर: CM Mann की बुलाई महाडिबेट में नहीं पहुंचा विपक्ष का कोई लीडर

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बुलाई गई आज महाडिबेट जिसका नाम ‘मैं पंजाब बोल्दा हां’ में कोई भी विपक्षी पार्टी शामिल नहीं हुई। सीएम मान ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पंजाब में राज करने वाली तीन पार्टियां आज सत्ता से बाहर है। पहली बार हुआ है कि जब किसी ने उनसे सवाल किया कि आप लोगों ने कौन से फैसले लिए। उन्होंने कहा, ये तो उसी दिन पीछे हट गए होंगे जिस दिन मैंने बहस के लिए ट्वीट किया था लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय स्थित डॉ मनमोहन सिंह ऑडीटोरियम हाल में आयोजित इस खुली बहस में पंजाब की तीनों बड़ी पार्टियां शामिल नहीं हुई।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बहस से पहले एक्स पर कहा, ‘‘आज 1 नवंबर है, 1 अप्रैल नहीं मान साहब। आपने आम जनता को खुला निमंत्रण देकर और फिर अपनी पुलिस से कहकर उन्हें बहस स्थल में प्रवेश न करने देने का यह अपमानजनक मज़ाक क्यों किया। यह निश्चित रूप से हास्यास्पद नहीं है। अगर आपको मुफ्त में पुलिसकर्मियों को संबोधित करना ही था तो आप फिल्लौर पुलिस अकादमी में कर सकते थे और लुधियाना को इस उत्पीड़न से बचा सकते थे। भगवंत मान जी, आपकी पुलिस आम लोगों को डिबेट में नहीं आने दे रही है। अगर आपको ऐसा करना ही था तो पुलिस अकादमी, फिल्लौर में बिना वर्दी वाली पुलिस को दर्शकों के स्थान पर बिठाकर कार्यक्रम कर लेना चाहिए था। लुधियाना शहर को सील करने की कोई जरूरत नहीं थी और पंजाबियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें