Site icon Dainik Savera Times

5 मई को अकेले ही राष्ट्रपति से मिलेंगे CM मान, विधायकों को नहीं मिली अंदर जाने की अनुमति, दिल्ली तक जाएंगे साथ

CM Mann to Meet the President

CM Mann to Meet the President

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। यह बैठक दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है और इसे राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधायकों के साथ मांगा था समय

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से सभी विधायकों के साथ मिलने का समय मांगा था, लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से केवल सीएम मान को ही औपचारिक मुलाकात की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अपने साथ सभी विधायकों को दिल्ली लेकर जाएंगे।

दिल्ली तक साथ रहेंगे विधायक

हालांकि मुलाकात में केवल सीएम मान ही शामिल होंगे, लेकिन पंजाब के सभी विधायक उनके साथ दिल्ली तक जाएंगे। वे राष्ट्रपति भवन के बाहर मौजूद रहेंगे और बैठक के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें…

CM भगवंत मान का बयान

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 5 मई, दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। हालांकि हमने सभी MLAs के लिए समय मांगा था, लेकिन मुझे सिर्फ मुझसे मिलने का न्योता मिला है। मैं अपने साथी MLAs के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचूंगा। मेरे साथी MLAs बाहर रहेंगे और मैं अंदर जाकर सभी की ओर से माननीय राष्ट्रपति जी के सामने पंजाब और लोगों की आवाज को मजबूती से रखूंगा। बैठक के बाद अगली रणनीति शेयर की जाएगी। कीमती समय देने के लिए माननीय राष्ट्रपति जी का दिल से धन्यवाद।

Exit mobile version