Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann का होशियारपुर, जालंधर दौरा: वन महोत्सव समारोह में भाग लेंगे, 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

August 6, 2024

CM Mann का होशियारपुर, जालंधर दौरा: वन महोत्सव समारोह में भाग लेंगे, 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

जालंधर। पंजाब के सीएम भगवंत मान आज होशियारपुर और जालंधर के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे सुबह होशियारपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर में फिल्लौर पहुंचेंगे, जहां वे पुलिस विभाग में भर्ती हुए 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। सीएम मान के होशियारपुर और फिल्लौर दौरे को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम मान के सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, सीएम भगवंत मान सुबह 11 बजे होशियारपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सिटी सेंटर में किया गया है। इस दौरान वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे के बाद वे पीपीए फिल्लौर जाएंगे, जहां वे पुलिस में भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

सीएम आज फिल्लौर में करीब 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले 2.5 सालों में रिकॉर्ड संख्या में नौकरियां देने का दावा किया है। चुनाव से पहले जालंधर में सीएम भगवंत मान ने एक घर किराए पर लिया था। उन्होंने वहां तय किया था कि वे हफ्ते में दो दिन जालंधर में रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस कदम से उनका लक्ष्य माझा और दोआबा के लोगों को लक्ष्य बनाना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें