Site icon Dainik Savera Times

कलम छोड़ हड़ताल कर रहे DC ऑफिस के कर्मचारियों को CM Mann की चेतावनी

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कलम छोड़ हड़ताल कर रहे डीसी ऑफिस के कर्मचारियों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हड़ताल करनी चाहिए लेकिन बाद में सरकार तय करेगी कि आपके हाथों में कलम देनी है या नहीं। कई बेरोजगार युवा आपको कलम पकड़ने को तैयार बैठे है। सीएम मान ने एक्स पर जानकारी जानकारी सांझा करते हुए लिखा, रिश्वतखोरी के मामले में फंसे अपने एक साथी के पक्ष में पटवारी, कुनुंगो और आने वाले दिनों में डीसी ऑफिस के कर्मचारी अपनी निजी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे। मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें हड़ताल करनी चाहिए लेकिन बाद में सरकार तय करेगी कि कलम उनके हाथों में देनी है या नहीं। हमारे पास कई शिक्षित बेरोजगार हैं जो आपकी कलम लेने के लिए तैयार हैं। पंजाब के लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Exit mobile version