Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने फूलों और ढोल-नगाड़ों के साथ किया बेटी Niyamat Kaur का स्वागत, देखें Video

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया हैं, जिसकी सीएम मान ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी। सीएम मान ने अपनी बेटी का नाम नियामत कौर रखा हैं। सीएम मान ने फूलों और ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का स्वागत किया। सीएम मान पत्नी गुरप्रीत कौर और बहन के साथ घर पहुंचे। सीएम मान ने बच्ची की पहली तस्वीर भी कल सोशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट की थी।

blob:https://dainiksaveratimes.com/d72741ad-44b7-4acf-b420-8c6080e0895d

सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है। हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए।

बता दें, सीएम मान की शादी डाॅ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया था। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के सभी नेता मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

Exit mobile version