Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर-घर मुफ्त राशन योजना को आज Khanna में हरी झंडी दिखाएंगे CM Mann

February 10, 2024

घर-घर मुफ्त राशन योजना को आज Khanna में हरी झंडी दिखाएंगे CM Mann

खन्ना : पंजाब में आज शनिवार से घर-घर मुफ्त राशन स्कीम शुरू होने जा रही है। इसका आगाज एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना से किया जाएगा और इसका उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए खन्ना में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। इसे आप की महारैली का नाम दिया गया है।

सूचना है कि रैली से पहले सीएम मान फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव सलाना जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस गांव में सीएम मान खुद घर जाकर राशन देने की रसमी शुरुआत करेंगे। इसके बाद खन्ना में रैली करने आएंगे। विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने बताया कि घर- घर राशन देने के बाद खन्ना की राहौण मंडी में राशन वाहनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

यहां से करीब 25 गाड़ियां राशन डिलीवरी के लिए भेजी जाएंगी। मार्कफैड की तरफ से डिलीवरी की जाएगी। पंजाब सरकार की तरफ से पहले चरण में 24 लाख 49 हजार लोगों को इस स्कीम का फायदा दिया जा रहा है। इन्हें हर महीने राशन मिलेगा। दूसरे चरण में आटादाल योजना के सभी लाभपात्री इस स्कीम के दायरे में आ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें