चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह 11 बजे पंजाब के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने जा रहें है। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री आज ओलंपिक विजेताओं को नौकरी देंगे। मुख्यमंत्री आवास में पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।
2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में विजेता हॉकी टीम के 9 खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी नौकरी मिलेगी। इसके साथ ही 6 खिलाड़ियों को पीपीएस और 4 खिलाड़ियों को पीसीएस के पद पर नौकरी मिलेगी।

