Site icon Dainik Savera Times

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CM Mann पटियाला में लहराएंगे राष्ट्रीय झंडा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटियाला में राज्य स्तरीय समागम के दौरान राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां होशियारपुर में और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी जालंधर में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा अमृतसर में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और छपाई और स्टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा एस. ए. एस. नगर में, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर बठिंडा, जल स्रोत, खनन और भू-विज्ञान, खेल और युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर में, प्रवासी भारतीय मामले और शासन सुधार मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल शहीद भगत सिंह नगर में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. बलबीर सिंह बरनाला में, राजस्व, जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा फ़िरोज़पुर में, ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले, वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क रूपनगर में, परिवहन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गुरदासपुर में, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस लुधियाना में, बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. पठानकोट में, सूचना एवं लोक संपर्क, रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा तरन तारन में, श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले मंत्री अनमोल गगन मान मानसा में, स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह फाजिल्का में और कृषि और पशु पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां फरीदकोट में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।

 

 

Exit mobile version