Site icon Dainik Savera Times

CM Mann शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह के परिवार से मुलाकात कर सौंपेंगे चेक

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरदासपुर जाएंगे। वह हाल ही में हुए शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान वह सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के लिए परिवार को चेक सौंपेंगे। बता दें कि हाल ही में फगवाड़ा में गैंगस्टरों ने कार चोरी के दौरान कांस्टेबल कमल बाजवा को गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि गैंगस्टरों को फिल्लौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version