Site icon Dainik Savera Times

CM मान ने चंडीगढ़ में वीर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों को करेंगे सम्मानित

Kargil Vijay Diwas 2025 : आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मना रहा है। बता दें कि यह दिन उन वीर जवानों की याद में समर्पित है जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अद्वितीय शौर्य और बलिदान का परिचय दिया।

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह में भाग लेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समारोह में कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

मुख्यमंत्री मान ने इस मौके पर एक भावुक ट्वीट करते हुए लिखा कि “कारगिल दिवस के अवसर पर, हम उन सभी वीर सैनिकों की वीरता और बलिदान को तहे दिल से सलाम करते हैं जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में बहादुरी का एक अद्वितीय इतिहास लिखा। उनकी बहादुरी और साहस को हमेशा याद रखा जाएगा।”

चंडीगढ़ के समारोह स्थल पर सैन्य बैंड की धुनों, राष्ट्रगान और शहीदों के नाम पर मौन श्रद्धांजलि के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया जाएगा। वहीं कई सैन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और आम नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और वीर सपूतों को नमन किया जाएगा।

बता दें कि कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को भारत की उस ऐतिहासिक जीत को याद करने के लिए मनाया जाता है, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा की गई घुसपैठ को करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन विजय के तहत दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।

Exit mobile version