Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann आज जाएंगे संगरूर, महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर देंगे उन्हें श्रद्धांजलि

June 29, 2024

CM Mann आज जाएंगे संगरूर, महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर देंगे उन्हें श्रद्धांजलि

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर जा रहे हैं। वह अपने गृह जिले संगरूर में महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संगरूर के बदरूखां में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएम के आगमन से पहले वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बीते दिन सीएम मान ने महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था- शेर-ए-पंजाब, महान योद्धा और धर्मनिरपेक्ष व्यक्तित्व महाराजा रणजीत सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह को एक महान सिख शासक के रूप में अंत तक याद किया जाएगा, जिन्होंने एक विशाल और समृद्ध राज्य की नींव रखी।

मुख्यमंत्री संगरूर के बदरूखां में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल के पास कोई विरोध प्रदर्शन न करे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सीएम मान जालंधर पश्चिम में उपचुनाव के चलते चंडीगढ़ और जालंधर में अपने कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें