Site icon Dainik Savera Times

श्री चमकौर साहिब जाएंगे CM Mann, धान खरीद प्रबंधों का लेंगे जायजा

चंडीगढ़ : पंजाब में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री चमकौर साहिब पहुंचेंगे। 11 बजे मुख्यमंत्री श्री चमकौर की दाना मंडी का दौरा करेंगे और धान की खरीद शुरू करेंगे। सीएम मान खुद धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेंगे। खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है और सरकार किसानों को किसी भी कठिनाई का सामना न करने देने और धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गौर हो कि पंजाब मंडी बोर्ड ने धान की खरीद के लिए 1854 खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं।

Exit mobile version