Dainik Savera Times

Kuldeep Chahal को हटाने पर CM Mann ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, कहा-SSP पंजाब पैनल के जरिए लगाया जाए

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को लिखे पत्र में लिखा मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि कुलदीप सिंह चहल आईपीएस को समय से पहले पंजाब वापस भेज दिया गया है और इस पद का प्रभार हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी को दिया गया है। यह यूटी, चंडीगढ़ के मामलों को चलाने में राज्यों के बीच संतुलन को बिगाड़ने वाला है। यदि किसी कारणवश कुलदीप सिंह चहल, आई.पी.एस. को वापस भेजा जाना था, तो उपयुक्त आई.पी.एस. अधिकारियों का एक पैनल पंजाब से पहले ही मंगा लिया जाना चाहिए था। शीघ्र ही, हम एसएसपी, चंडीगढ़ के पद के लिए पंजाब कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजेंगे। मुझे उम्मीद है कि आप जल्द से जल्द पंजाब कैडर के एक आईपीएस अधिकारी को एसएसपी, चंडीगढ़ नियुक्त करेंगे।

 

 

Exit mobile version