Site icon Dainik Savera Times

CM Mann की तबीयत में सुधार; कल एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ने के चलते अपोलो हॉस्पिटल में करवाया था भर्ती

दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीएम मान की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम के करीबीयों की मानें तो अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है। दिल्ली के सीएम अरविंदर केजरीवाल को जेल से जमानत मिलने पर वह बीते कुछ दिनों से दिल्ली में ही थे। सीएम मान बीते रोज जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फौरन चंडीगढ़ सीएम आवास लाया गया। यहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके बाद सीएम मान को दोबारा चंडीगढ़ से दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अब सीएम मान की तबीयत में सुधार है।

 

Exit mobile version