Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा रैली के दौरान सीएम मान ने शहीद अमरीक सिंह के परिवार को सौंपी 1 करोड़ की सम्मान राशि

बठिंडा में आम आदमी पार्टी की ओर से विकास क्रांति रैली किया गया। इस दौरान सीएम मान ने शहीद अमरीक सिंह के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि सौंपी। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाषण देते हुए कहा, मेरे खिलाफ बहुत कुछ किया जा रहा है लेकिन जबतक लोग मेरे साथ है मेरा कुछ नही बिगड़ सकता। सीएम ने लोगों को संबोधित करते कहा, आप 5 लोगों से डर गये और उन्होंने 25 साल राज कर लिया। पाकिस्तान तो दुश्मन देश है उसका क्या कहे हमे तो अपनो ने लूटा।

घबराहट और तडपन बहुत है कि एक आम परिवार का लड़का सीएम बना गया और उसे सरकार चलानी आ गई। बादल का सारा परिवार हार गया एक ही है जो नहीं हारा उसे इस बार बठिंडा से हराना है। आम आदमी पार्टी बनने से पहले लोग राजनीति को गुंडो और पैसों का खेल मानते थे। आम आदमी क्लीनिक हमने खोले और केंद्र सरकार को मिर्चे लग गई। सेंटर से पैसा देना बंद कर दिया कि कही पंजाबी स्वस्थ ना हो जाये। गावों की सड़कें ना बने तो आरडीएफ का पैसा रोक लिया।

तीर्थ यात्रा शुरू की तो 7 और 15 तारीख की ट्रेनें नहीं दी हमें रेलवे ने लिख कर दे दिया कि हमारे पास इंजन नही है। भाजपा पर सीएम मान का तंज राजस्थान और मध्यप्रदेश की डबल इंजन की सरकार बाद में दे देना पहले रेलवे को इंजन दे दो। रेलवे कह रही है कि हमारे पास इंजन नहीं है। स्टेज से सीएम ने कहा कि केंद्र का बस नहीं चलता नहीं तो ये राष्ट्रगान से भी पंजाब का नाम निकाल दे एक बिल ही तो लेकर आना है हर रोज तो ये सविधान बदल रहे है।

Exit mobile version