Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann का बठिंडा दौरा, शहीद रविंदर सिंह स्मार्ट स्कूल की नई मंजिला इमारत का करेंगे उद्घाटन

October 24, 2024

CM Mann का बठिंडा दौरा, शहीद रविंदर सिंह स्मार्ट स्कूल की नई मंजिला इमारत का करेंगे उद्घाटन

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बठिंडा का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेजर शहीद रवी इंदर सिंह सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की पांच मंजिला नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि यह 73 कमरों वाली पांच मंजिला इमारत 11 करोड़ को लागत से तैयार हुई। इमारत में स्मार्ट क्लास रूम, साइंस लैब्स, 4 कंप्यूटर लैब्स के इलावा लाइब्रेरी की भी व्यवस्था है।

बठिंडा शहर के सबसे बड़े और इकलौते लड़कियों के स्कूल में तकरीबन 2200 लड़कियां पढ़ाई कर रही है। पहले कमरों की गिनती कम होने के कारण 2 शिफ्टों में स्कूल लगता था। लेकिन अब नई बिल्डिंग में कमरों की गिनती पूरी होने के बाद अब सिंगल शिफ्ट में स्कूल चलने लगा है। दिव्यांग अनुकूल इस इमारत की हर मंजिल पर रैंप, टैक्टाइल फ़्लोरिंग और अलग शौचालय की व्यवस्था है।

इसके इलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन करेंगे। प्रसिद्ध पंजाबी नाटककार बलवंत गार्गी को समर्पित इस ऑडिटोरियम में 837 सीटों की व्यवस्था करी गई। 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार ऑडिटोरियम को आज मुख्यमंत्री बठिंडा वासियों के हवाले करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें