Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM नायब सिंह सैनी सुन चुके हैं 1.5 लाख लोगों की समस्याएं; ढाई साल से कर रहे हैं लोगों की समस्याओं का समाधान

November 4, 2026

CM नायब सिंह सैनी सुन चुके हैं 1.5 लाख लोगों की समस्याएं; ढाई साल से कर रहे हैं लोगों की समस्याओं का समाधान

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 मार्च, 2024 को कार्यभार संभाला था। उसी दिन उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे खोल दिए थे। उन्होंने घोषणा की थी कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें अपनी समस्या बता सकता है। मुख्यमंत्री तब से अब तक लोगों की समस्याएं स्वयं सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। दिवाली मिलन समारोह पर 02 नवंबर, 2026 को पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं खुलासा किया कि अब तक वे लगभग 1.5 लाख लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं।

इनमें से लगभग 80000 लोगों का समस्याओं का पूरी तरह समाधान हो चुका है। इनमें से 40000 लोगों को फोन कर पूछा है तो उन्होंने पूरी संतुष्टि जताई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब भी मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलते हैं, उससे पहले लोगों की समस्याएं सुनते हैं और समाधान करते हैं। रात में भी सोने के लिए जाने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हैं। शुरू में तो दिन में तीन-चार बार समस्याएं सुनते थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि जो समस्याएं शेष बची हैं, उनमें से अधिकतर इस तरह की हैं, जिसमें सरकार की दखलअंदाजी नहीं हो सकती।

कोई फिजिबल नहीं है, कोई मामला अदालत में लंबित है, कोई मामला सामाजिक या पारिवारिक है। कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं, जिनमें वेरिफिकेशन करना होता है। उन्होंने कहा कि कई काम ऐसे होते हैं पारिवारिक झगड़ा है। कोई आपसी विवाद है, जिसमें सरकार पड़ना नहीं चाहती। कई बार लोग सोचते हैं कि मुख्यमंत्री के पास जाने से मेरा काम हो जाएगा परंतु कानून से ऊपर सरकार नहीं जा सकती। समस्याएं सुनना अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने पंजाब में भी कहा है कि उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं, कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बता सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें