Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

February 19, 2026

CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

ई-मेल मिलते ही पुलिस ने सचिवालय खाली कराया

चंडीगढ़ः आज फिर चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है, और सेक्रेटेरिएट के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। सिक्योरिटी एजेंसियां ​​अब इस ईमेल के सोर्स की जांच कर रही हैं ताकि पता चल सके कि यह कोई प्रैंक है या कोई गंभीर साज़िश।

इस धमकी में 2:00 बजे तक का समय दिया है पंजाब सचिवालय को बम से उड़ने के लिए और साथ में हाई कोर्ट और पंजाब के सीएम ऑफिस को बम से उड़ने के लिए ईमेल आया है। इसी को मद्देनजर नजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं चारों तरफ फोर्स तैनात की गई है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है साथ ही डॉग स्क्वाड भी तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।

धमकी भरे मेल मिलने के बाद फैली दहशत
सेक्रेटेरिएट को ईमेल से धमकी भेजी गई थी। जैसे ही यह मेल अधिकारियों के ध्यान में आया, उन्होंने तुरंत बड़े अधिकारियों को बताया। सरकारी बिल्डिंग के सेंसिटिव होने को देखते हुए एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत एक्शन लिया। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि ईमेल किसने और कहां से भेजा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें