Site icon Dainik Savera Times

CM Pushkar Singh Dhami ने हरमंदिर साहिब जी के किए दर्शन, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए टेका मत्था

अमृतसर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन किए एवं मत्था टेक वाहेगुरु जी से प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की अरदास की।

इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की भी अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रागी भाइयों के शबद-कीर्तन के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन आत्मीय सुख प्रदान करने वाले थे। दरबार साहिब में दर्शन के बाद परिसर में सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त किया।

Exit mobile version