Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगशाला लोगों के स्वस्थ स्वास्थ्य में निभाएगी अहम भूमिका : Kundan Gogia

June 22, 2025

CM योगशाला लोगों के स्वस्थ स्वास्थ्य में निभाएगी अहम भूमिका : Kundan Gogia

पटियाला : पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए चलाए जा रहे सीएम दी योगशाला के तहत आज यहां 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसे पटियाला निवासियों की अभूतपूर्व भागीदारी ने सफल बनाया। पटियाला की डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव की अगुवाई में थापर यूनिवर्सिटी में सुबह 6 से 7:30 बजे तक मनाए गए इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पटियाला निवासी शामिल हुए, जो रोजाना सीएम की योगशाला में आते हैं, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, खिलाड़ी, स्थानीय निवासी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस दौरान जहां सीएम की योगशाला के प्रशिक्षकों और आयुष विभाग पंजाब के योग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने योग के फायदे गिनाते हुए प्राणायाम, मंत्र जाप समेत प्राचीन योग के विभिन्न योग आसन करवाए, वहीं विद्यार्थियों की टीम ने संगीतमय योग के करतब दिखाए। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय समारोह में 5 हजार से अधिक पटियाला निवासियों ने हिस्सा लेकर न केवल नया कीर्तिमान बनाया, बल्कि योग के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर पटियाला नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना पंजाब को देश का सबसे स्वस्थ राज्य बनाना है, जिसके लिए उन्होंने राज्य भर में सीएम दी योगशाला की शुरूआत की है, जिसका प्रयोग राज्य के लाखों लोग सुबह-शाम कर रहे हैं।

उन्होंने पटियाला के लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही सीएम योग शाला का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम योग शाला लोगों के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए सीएम योग शाला शुरू करना पंजाब सरकार की दूरदर्शी सोच है, जो पंजाब को रंग-बिरंगा बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें तनावग्रस्त मन और शरीर को बिना दवाइयों के स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है।

उन्होंने कहा कि योग केवल योग दिवस पर ही नहीं बल्कि प्रतिदिन करना चाहिए, इसलिए सीएम योगशाला आम लोगों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो रही है, जिसमें पटियाला जिले के हजारों निवासी प्रतिदिन भाग लेते हैं। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ईशा सिंगल, पार्षद जसबीर गांधी, पार्षद दविंदर कौर, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन कौशल, जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. राजीव जिंदल, अधीक्षक डीएयूओ मोहन प्रकाश, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनु शारदा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश भाटिया, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. रजनीश, डॉ. मनीषा सिंगला, उपवेद मोहित ऋषि, सचिन, जिला समन्वयक सीएम योगशाला राजिंदर सिंह, डॉ. रजनीत कौर, डॉ. कमलजीत कौर, ताइक्वांडो कोच सतविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में पटियाला निवासी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का जलवा कायम, ट्रंप को पीछे छोड़ फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें