Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेहत मंत्री के निवास के सामने कॉन्ट्रैक्ट मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स ने लगाया धरना

October 6, 2025

सेहत मंत्री के निवास के सामने कॉन्ट्रैक्ट मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स ने लगाया धरना

पटियाला : कॉन्ट्रैक्ट मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स (महिला) ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर सड़क पर टैंट लगाकर धरना लगा दिया। इसमें पंजाब भर से सैकड़ों कॉन्ट्रैक्ट हैल्थ वर्कर्स अपने परिवारों के साथ पहुंचे। संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष सरबजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 24-2-2014 को कैबिनेट में कॉन्ट्रैक्ट हैल्थ वर्कर्स को समान काम के लिए समान वेतन देने के फैसले के अनुसार, 22-12-2015 को जारी आदेश और उसी दिन 22-12-15 को यूनियन द्वारा मेरिट लिस्ट पर उठाए गए एतराज के कारण विभाग ने संशोधन और दोबारा प्रकाशन के लिए कहकर सूची रोक दी थी।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों को स्थायी नौकरी देने का झूठा नाटक कर रही है। पंजाब में एक भी कर्मचारी को सही तरीके से स्थायी नहीं किया गया है। आज भी हजारों कच्चे कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर रैलियां कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि आज हमारी मुख्य मांग यह है कि पंजाब सरकार के 24/2/14 के फैसले के अनुसार समान काम, समान वेतन के लिए 22-12-15 को जारी आदेश को संशोधित कर तुरंत लागू किया जाए और स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनके स्थानांतरण आवेदनों के अनुसार स्थानांतरित किया जाए। पहले विभाग हमें ऑनलाइन कार्य के लिए 1000 रुपए देता था, लेकिन अब यह 1000 काट लिया गया है और ऑनलाइन कार्य बढ़ा दिया गया है।

वहीं कॉन्ट्रैक्ट मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स (महिला) वर्कर्स की आज चंडीगढ़ में सेहत मंत्नी डा. बलवीर सिंह के साथ हुई मीटिंग में सेहत मंत्नी ने उनको आश्वासन दिया है कि उनके बारे में सेहत विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कर्मियों की फाइल वित्त सचिव के पास भेज दी है और जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद देर रात को कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया है।

ये भी पढ़े- तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें