जालंधर: बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाते हुए विश्व प्रसिद्ध शीतल पेय कंपनी कोका कोला कम्पनी के अधिकृत बॉटलर मैसर्ज लुधियाना बेवरेजेस प्रा.लि. के मैंनेजिंग डायरैक्टर उपेन्दर गोयनका व सोहम गोयनका द्वारा दूसरी बार भेजे गए किनले पानी व मिनट मेड जूस के स्टॉक को कम्पनी के प्रतिनिधि सौरभ शर्मा व चरणजीत पुन्नी ने दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाउंडेशन के माध्यम से दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज को भेंट किया गया।
इस दौरान कम्पनी के प्रतिनिधि सौरभ शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों आई भयंकर बाढ़ के पीड़ितों को राहत के उदेश्य से लुधियाना बेवरेजेस प्रा.लि. द्वारा लगातार किनले पानी व मिनट मेड जूस का स्टॉक भेजा जा रहा है जिसे चैरिटी संस्थाओं, एनजीओ व अन्य सोसायटियों द्वारा भरपूर सराहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोका कोला कम्पनी के अधिकृत बॉटलर मै. लुधियाना बेवरेजेस प्रा.लि. के मैंनेजिंग डायरैक्टर उपेन्दर गोयनका व सोहम गोयनका द्वारा दूसरी बार दैनिक सवेरा वैल्फेयर फाऊंडेशन के माध्यम से राहत सामग्री भेजी गई है।
ये भी पढ़ें- सौरभ बेदी की बाहों में झूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की अफवाहें

