Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में शीतलहर का कहर… कई राज्यों में पारा शून्य से नीचे; IMD का अलर्ट जारी

January 10, 2026

Punjab Weather: पंजाब में शीतलहर का कहर… कई राज्यों में पारा शून्य से नीचे; IMD का अलर्ट जारी

Cold Wave Alert In Punjab : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमालयी क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसका असर अब राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत अन्य मैदानी राज्यों में भी साफ तौर पर दिखने लगा है।

बीते दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। खासकर पंजाब में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने सर्दी को और तीखा बना दिया है। मौसम विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार और रविवार को भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, 1 घायल

मौसम विभाग ने आगे चेतावनी दी है कि आने वाले 5 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। वहीं, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य भारत, उत्तर-पूर्वी राज्यों और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के दूरदराज इलाकों में भी कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इसके अलावा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Breaking News: ਠੱਗੀ ਕੇਸ ‘ਚ ਬੰਦ ਬਦਮਾਸ਼ ਦੀ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ ਮੌਤ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें