Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में सर्दी का कहर… एक व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Hansi Murder Case

जालंधर: पंजाब में ठंड ने भयानक रूप ले लिया है। जिसके चलते पशु-पक्षी ही नहीं बल्कि इंसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कल जालंधर में कड़ाके की ठंड के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

इसके चलते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल शव 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रहेगा। अगर 72 घंटे तक कोई नहीं आता है तो पुलिस उक्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवा देगी।

उक्त व्यक्ति का शव थाना डिवीजन नंबर-2 के क्षेत्र में पड़ती नई अनाज मंडी से बरामद हुआ है। लोगों ने जब वहां बेहोश पड़े व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद थाना नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची।

सब इंस्पेक्टर गुलशन कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसआई गुलशन कुमार ने बताया- मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल है। उसके पास से अभी तक कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। न ही शरीर पर किसी तरह के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में मौत का कारण ठंड लगना लग रहा है।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version