Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमिश्नरेट पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष ‘CASO’ अभियान

August 29, 2025

कमिश्नरेट पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष ‘CASO’ अभियान

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से आज सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला रेलवे स्टेशन पर स्पैशल ’कासो’ ऑपरेशन चलाया गया। यह ऑपरेशन एसीपी नार्थ आतिश भाटिया की सुपरविजन में थाना तीन, आरपीएफ, जीआरपी पुलिस टीमों के साथ मिलकर चलाया गया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, संयुक्त पुलिस ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा, एडीसीपी सिटी-1 और एडीसीपी सिटी-2 के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष ‘कासो’ अभियान चलाया गया। यह अभियान राज्य स्तरीय अभियान ‘ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध’ का हिस्सा है।

इस अभियान का उद्देश्य परिवहन के माध्यम से नशीले पदार्थों की आपूर्ति पर अंकुश लगाना और जन सुरक्षा को और सुदृढ़ करना है। इस अभियान का नेतृत्व एसीपी नॉर्थ और एसीपी कैंट तथा उनके अधीनस्थ थाना प्रभारियों ने किया, जिसमें कुल 110 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। इस अभियान में तोड़फोड़ निरोधक टीमें, दंगा निरोधक पुलिस, जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी शामिल थे। इसी प्रकार, रेलवे स्टेशनों के पाकिर्ंग क्षेत्रों की भी जांच की गई। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे कासो अभियानों के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग करें।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के नियम हुए सख्त, OLA-UBER के लिए भी सख्त हुए नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें